पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में अक्षत योजना में 2344 आशार्थियों को बेरोजगार भत्ता

जिले में अक्षत योजना में 2344 आशार्थियों को बेरोजगार भत्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राज्यसरकार की ओर से जिले में रोजगार एवं नियोजन कार्यालय की संचालित अक्षत योजना के तहत अब तक 2 हजार 344 स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत कर लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें 1691 पुरुष एवं 655 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 22 विशेष योग्यजन आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ते से लाभान्वित किया है।

जिला रोजगार अधिकारी हरीश नेनकवाल ने बताया कि जिला नियोजन कार्यालय में 16426 बेरोजगार आशार्थी पंजीकृत हैं। जिले में ऐसे बेरोजगार स्नातक युवाओं जिनके परिवार की विभिन्न स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख रुपए तक है, को 500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता तथा विशेष योग्यजन बेरोजगार स्नातक युवाओं को 600 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देय है। योजना के तहत प्रार्थी का राज्य का मूल निवासी होना, राज्य में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक, सामान्य वर्ग में अधिक 30 वर्ष, अनुसूचित जाति, जन जाति विशेष योग्य जन अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन भत्ता आवेदन से पूर्व योग्य स्नातक का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...