पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपाइयों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी, बैठक सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित कर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
भाजपा नगर मंडल सवाई माधोपुर की ओर से सर्किट हाउस में गुरुवार को दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय का निर्वाण दिवस राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल टीटी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, नगरपरिषद सभापति विमला शर्मा उपस्थित थीं।
नगर महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अतिथियों सहित देवेंद्र सिंह राठौड़, रतनलाल आजाद, पृथ्वीराज मीणा, हरिप्रसाद गुप्ता, दुर्गादत्त सैनी, प्रवण गौत्तम, हरि केश मीणा, भवानी सिंह, ओमप्रकाश, जगमल सिंह, सत्यनारायण धाकड़, मुकेश शर्मा, अनमोल तोमर, निर्मल जैन, नरेश बज, श्रीचरण महावर, शिवप्रकाश, संतोष मथुरिया, ओम डिगोरिया, राजेश गोयल, रवि शर्मा, डॉ. बीएल मथुरिया, हनुमान माली, लल्लू लाल, शकुंतला तंबोली आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
इसी प्रकार पं. दीनदयाल वाहिनी सवाई माधोपुर द्वारा गौत्तमाश्रम में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राधेश्याम अटल, सुरेंद्र शर्मा, राधामोहन शर्मा, रितेश भारद्वाज, गजानंद शर्मा, राधेश्याम, अनीला, नवल शर्मा, महावीर चौधरी, चेतन शर्मा, परसादीलाल, पं. बृजमोहन शास्त्री, मोहित, केशव शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।
बौंली|भारतीयजनता पार्टी मंडल बौंली के तत्वावधान में गुरुवार को श्री खेडापति बालाजी परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल प्रवक्ता हेमराज दीक्षित, गिरीश गौत्तम, राजेश गोयल सरपंच, जयसिंह विधूड़ी, गोपाल शर्मा, अनिल मीणा, नरेंद्र गर्ग, गंगालाल गुर्जर, बनवारी लाल मीणा आदि उपस्थित थे।
राशनसामग्री वितरण नहीं करने की शिकायत
सवाईमाधोपुर|ग्रामबैर खंडी तहसील बामनवास के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गोठ के भाग बैर खंडी के राशन डीलर द्वारा समय पर रसद सामग्री नहीं देने पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
बैर खंडी निवासी रामसहाय, रामप्रसाद, सीताराम, लाडली देवी, गिर्राज, रामकिशन, भरतलाल आदि ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र का राशन डीलर समय पर राशन सामग्री का वितरण नहीं कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्थान संपर्क पर की। परिवर्तन निरीक्षक ज्ञानचंद जाटव द्वारा 13 जनवरी को राशन डीलर की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं के बयान भी लिखित में लिये। इसके बाद आज तक राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग की है।