भामाशाह सम्मान समारोह 14 को
खिरनी | कस्बेमें 14 फरवरी को अग्रवाल समाज की ओर से जनप्रतिनिधियों तथा भामाशाहों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल समाज के खिरनी इकाई अध्यक्ष गोविंद गर्ग ने बताया कि कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में सवाई माधोपुर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों तथा भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोयल होंगे, अध्यक्षता अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष तथा बौंली पंचायत के सरपंच राजेश गोयल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के अंतरराष्ट्रीय युवा महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि बंसल तथा विशिष्ट अतिथि युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप आर्य, वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष तथा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक गर्ग, अग्रवाल समाज कोटा के संभागीय अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, सवाई माधोपुर के यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल आदि होंगे।