पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों को मिल रहे हैं अधिक राशि के बिल

ग्रामीणों को मिल रहे हैं अधिक राशि के बिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में बिजली निगम के प्रति उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं के हजारों की राशि में बिल भेजे जा रहे हैं। पीड़ित लोग बिल को लेकर बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं पर कोई राहत नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारी रीडिंग लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाने की बजाय अंदाजे से ही रीडिंग नोट कर लेते हैं, जिसका परिणाम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है और इस कारण उनके हजारों की राशि में बिल मिल रहे हैं। किसान रामप्रसाद, रामकरण, केदार, हनुमान आदि उपभोक्ताओं के बिल हजारों की राशि में आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को ई-मित्र केंद्रों पर घरेलू बिल तो जमा हो रहे थे, किंतु कृषि कनेक्शन के बिल जमा नहीं किए जा रहे थे। क्योंकि ई-मित्र पर कृषि कनेक्शनों के बिल शो नहीं करता है। किसानों को बिल जमा कराने के लिए चक्कर काटने पड़ रह है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अभियंताओं से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

बीडी गोयल, एईएन ग्रामीण, बिजली निगम सवाई माधोपुर: किसानों के बिल ई-मित्र केंद्रों पर जमा नहीं हो रहे हैं तो यह मेरी जानकारी में नहीं है। वहीं ज्यादा बिल इसलिए रहे होंगे क्योंकि रीडिंग भी इतना ही दर्शा रही होगी। बाकी में दिखवाता हूं। घरेलू बिल की तरह कृषि कनेक्शन का बिल भी ई-मित्र पर जमा होना चाहिए। यदि नहीं हो रहा है तो अपडेट करवाता हूं।

खबरें और भी हैं...