मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा कैंप आज
सवाई माधोपुर | दिगंबरजैन सेवा मंडल श्रीचमत्कारजी आलनपुर के तत्वावधान में मेट्रो मास हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से 12 फरवरी को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक चमत्कार जी मंदिर परिसर में मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. डी.के. गर्ग, डॉ. सोन देव बंसल डॉ. शुभ काम आर्य द्वारा ह्रदय रोग, मस्तिष्क स्पाइन रोग तथा कान, नाक गला रोग संबंधी निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि शिविर में ब्लडप्रेशर, ब्लडशुगर, ई.सी.जी. की जांच पंजीयन निशुल्क किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति 11 फरवरी तक चमत्कार जी मंदिर कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं और 12 फरवरी को पुरानी जांच रिपोर्टर्स के साथ परामर्श ले सकते हैं। शिविर की तैयारियों आमजन को शिविर के प्रति जागरूकता को लेकर सेवा मंडल के संरक्षक डॉ. शिखर चन्द जैन, अध्यक्ष भागचंद बज महामंत्री डी.के. जैन के सान्निध्य में आयोजित बैठक के दौरान सेवा मंडल के सदस्य-कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारियां प्रदान की गई।