पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोतवाली थानाधिकारी से जांच करवाने की मांग

कोतवाली थानाधिकारी से जांच करवाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली थानाधिकारी से जांच करवाने की मांग

नसं| सवाई माधोपुर

कोतवालीथाना क्षेत्रांतर्गत रामसिंहपुरा में एक व्यक्ति की अमरूदों के बगीचे में मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र ने कोतवाली थानाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में प्रार्थी रामजीलाल ने लिखा है कि उसके पिता मिश्रीलाल बुधवार को दोपहर ढाई बजे निजी अमरूदों के बगीचे पर अमरूद तोड़ने के लिए गए थे। घर पर सूचना मिली कि प्रार्थी के पिता के मुंह के खून निकल रहा है। सभी मौके पर पहुंचे और सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मिश्रीलाल ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर मेडिकल ज्यूरिस्ट डा. सचिन ने बताया कि जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट भेज दी गई है।

50आधार कार्ड बने

सूरवाल| कस्बेके अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को दूसरे दिन भी भामाशाह सीडिंग शिविर में लोगों ने पहुंचकर भामाशाह सहित अन्य कार्ड बनवाए। सूरवाल सचिव जगदीश मित्तल ने बताया कि शिविर के दौरान 50 आधार कार्ड, 31 भामाशाह कार्ड, 31 खाते सहकारी समिति में खाते खोले गए।

खबरें और भी हैं...