23 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सोखते गड्ढे होगा तलाइयों का निर्माण
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन को लेकर पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा ने नई अनूठी पहल शुरू की हैं। इससे जल अंतर्गत पंचायत समिति के अधीन 23 ग्राम पंचायतों में 69 सोखता गड्ढे तलाई का निर्माण किया जाएगा।
विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति के अधीन 23 ग्राम पंचायत में नरेगा योजना के तहत 69 सोखता गड्ढों का निर्माण होगा। गड्ढे हैंडपंप पानी को एकत्रित कर भू-जल स्तर बढ़ाएंगे। सोखता गड्ढों की पहल सिर्फ पंचायत समिति से हुई है। विकास अधिकारी ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा पंचायत क्षेत्र के सेवा, जीवली, चुली, श्यारोली, झोंपड़ा, रजवाना, पावडेरा, सिरोही, रेवतपुरा, नाहरी कलां, गिरधरपुरा, भेड़ोला, आदलवाड़ा खुर्द, आदलवाड़ा कलां, टोरडा, भगवतगढ़, त्रिलोकपुरा आदि गांवों में सोखते गड्ढे बनाए जाएंगे।
श्रम, सामग्री सहित प्रत्येक कार्य पर खर्च होंगे 0.13 लाख: उन्होंने बताया कि सोखते गड्ढे के अलावा आदलवाड़ा कलां ग्राम पंचायत में दो नवीन एनीकट निर्माण, चैनपुरा ग्राम पंचायत के रजवाना गांव में श्मशान घाट के पास तलाई गहरी पाळ मरम्मत, आदलवाड़ा खुर्द रेवतपुरा पंचायत के जौला गांव में तलाई खुदाई कार्य, पीपली वाली रेवतपुरा पंचायत के जौला गांव में तलाई खुदाई कार्य, रेवतपुरा तलाई खुदाई कार्य छापरवाली गांव में, चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर सार्वजनिक ढोढर की तलाई कार्य मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत होगा।
पेट्रोलपंपएवं गैस एजेंसी एसोसिएशन ने दिए 11 लाख रुपए के चेक
सवाईमाधोपुर| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान में सहयोग के लिए पेट्रोलपंप एवं गैस एजेंसी मालिकों की बैठक गुरुवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नगर विकास न्यास के सचिव की अध्यक्षता में हुई। जिला रसद अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोलपंप एवं गैस एजेंसी के मालिकों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया और उनके इस अभियान जुड़कर सहयोग करने का आग्रह किया गया। इसके बाद नोडल अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में पेट्रोलपंप एसोसिएशन एवं गैस एजेंसी एसोसिएशन के सदस्यों ने अभियान के तहत संयुक्त रूप से 11 लाख रुपए का चेक देने की घोषणा की।