- Hindi News
- National
- खरीददारों के लिए पेनकार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ बंद रहीं िजलेभर की सर्राफा दुकानें
खरीददारों के लिए पेनकार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ बंद रहीं िजलेभर की सर्राफा दुकानें
कार्यालय संवाददाता | सवाईमाधोपुर
दोलाख से अधिक के नकद जेवरात विक्रय पर पेन नंबर की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को जिला सर्राफा एसोसिएशन ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम एसडीएम सवाईमाधोपुर को ज्ञापन सौंपा। सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध जताया।
ज्ञापन में बताया कि केन्द्र सरकार ने जनवरी 2016 से दो लाख से अधिक के जेवरात नकद विक्रय करने पर पेन नंबर अनिवार्य कर दिया है। देश भर में असंख्य लोगों के पास पेन कार्ड नहीं है, ऐसे में उन्हें जेवर खरीदने में परेशानी होगी और इसका सर्राफा व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। पेन नंबर नहीं होने पर व्यापारी स्वर्णकार के लिए फार्म भरकर देना जटिल कार्य होगा। केन्द्र सरकार का यह निर्णय सर्राफा ज्वेलर्स के लिए अव्यवहारिक है। जिले के सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख दो लाख से अधिक के नकद जेवरात विक्रय पर पेन नंबर की अनिवार्यता समाप्त करने की केन्द्रीय वित्त मंत्री से मांग की है।
सवाई माधोपुर. पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते सर्राफा व्यापारी।