सांचैली में जल संरक्षण पर खर्च होंगे 36.89 लाख
सवाई माधोपुर| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत सांचैली ग्राम पंचायत के आरपुरा गांव में जल संरक्षण संग्रहण के कार्यों पर 36.89 लाख रुपए खर्च होंगे। अभियान के प्रभारी अधिकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी गिर्राज प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरपुरा गांव में 10 लाख की लागत से सार्वजनिक बड़ा तालाब को गहरा करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार सार्वजनिक तालाब फूटला वाला पर 12 लाख चरागाह विकास के कार्य तथा पौधरोपण कार्य पर 14.89 लाख खर्च किए जाएंगे।