ऑनलाइन पंजीकृत आवेदकों के ही बनेंगे पासपोर्ट, शिविर 13 से
क्षेत्रीयपासपोर्ट कार्यालय जयपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी को नगर परिषद सभागार में पासपोर्ट सेवा शिविर के लिए संबंधित आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
एसडीएम नथमल डिडेल ने बताया कि 14 फरवरी तक होने वाले इस शिविर में 350 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित आवेदनकर्ता निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पासपोर्ट आवेदन फार्म ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद बुधवार को दोपहर एक बजे अप्वाइंटमेंट जारी किए गए। आवेदक को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट प्राप्त कर निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों एवं छाया प्रतियों के साथ शिविर में उपस्थित होना आवश्यक हैं। शिविर में नए आवेदन/नवीनीकरण के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तत्काल पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, ऑन होल्ड आवेदन अथवा बिना अप्वाइंटमेंट के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।