महिला का ऑपरेशन कर निकाली तीन किलो की गांठ
सवाई माधोपुर|पुलिस लाइनतिराहा स्थित जीवन सर्जिकल हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में चिकित्सकों की टीम ने एक मरीज का ऑपरेशन कर उसके पेट से तीन किलो वजनी गांठ निकाली है। डॉ. आरके मीना ने बताया कि जड़ावता निवासी केशर प|ी नानकराम काफी समय से पेट की गांठ और दर्द से परेशान थी। मंगलवार को वह जीवन सर्जिकल हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम पहुंची। यहां पर चिकित्सकों की टीम ने मरीज केशर का ऑपरेशन कर उसके पेट से करीब 3 किलो वजन की गांठ निकाली। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ. आरके मीना, डॉ. अशोक मीना, डॉ. विमल गुप्ता, शंभु सिंह शामिल थे।
भामाशाहयोजना की समीक्षा बैठक 18 को
सवाईमाधोपुर|कलेक्टर आनंदीकी अध्यक्षता में 18 फरवरी को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में भामाशाह योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भामाशाह नामांकन की प्रगति, ई-मित्र कियोस्क पर नामांकन प्रगति, सीडिंग शिविरों की समीक्षा की जाएगी।
जाटसमाज की बैठक 14 को
बालेर|जाटसमाजकी ओर से होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्य योजना और कमेटी गठन के लिए समाज की बैठक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे राउप्रावि भूलनपुर में होगी। समाज के महावीर गंडासिया ने अधिक से अधिक लोगों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
वीपीसिंह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
सवाईमाधोपुर|देवसेना कीबैठक मंगलवार को महावीर पार्क में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वीपी सिंह गुर्जर को देवसेना का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने वीपी सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में लाला, महावीर, रामकेश, बलवीर, नरेश आदि उपस्थित थे।
राजावतउपाध्यक्ष
सवाईमाधोपुर|कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से जिला मुख्य संगठक प्रेमराज मीणा ने जयेन्द्र सिंह राजावत को जिला कांग्रेस सेवादल कार्य समिति जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजावत के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
पददंगल कल
सवाईमाधोपुर|ग्राम पंचायतजीनापुर के धमूणखुर्द में 12 फरवरी को पद दंगल का कार्यक्रम आयोजित होगा। सरपंच गुड्डी देवी ने बताया कि पद दंगल में धमूणखुर्द सहित रानेटा, डेकवा, एंण्डा आदि के कलाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष अतिथि खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल सवाई प्रधान सूरजमल बैरवा होंगे।
राजस्थानअधीनस्थ परीक्षा 13 को
सवाईमाधोपुर|राजस्थान अधीनस्थएवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 13 फरवरी 2016 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर एवं उपखंड चौथ का बरवाडा पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के पते संबंधी जानकारी के लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन नंबर 07462- 220323 पर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।