पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूथ कांग्रेस कमेटी की ग्राम इकाई का गठन

यूथ कांग्रेस कमेटी की ग्राम इकाई का गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवासविधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंजीलाल जस्टाना ने ग्राम पंचायत गोतोड़ में इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

कमेटी में हनुमान सिंह गौतोड़ को अध्यक्ष, सुवालाल मावरी को उपाध्यक्ष, राकेश बैरवा, लादूराम बैरवा एवं शंकर गुर्जर, को महासचिव तथा बनवारीलाल मीणा को सचिव पद पर नियुक्ति किया गया। इसी प्रकार यूथ कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कुंजीलाल जस्टाना ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना प्रभारी राजेश गुर्जर एवं लोक सभा क्षेत्र के अध्यक्ष भेरूलाल मीणा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र की कमेटी में नादान गुर्जर बासड़ा नदी, रूकमकेश मीणा मरमटपुरा को महासचिव पद पर नियुक्त किया।

अवधेशलोकसभा क्षेत्र के महासचिव मनोनीत : प्रदेशाध्यक्षअशोक चांदना के निर्देशानुसार लोकसभा अध्यक्ष भेरूलाल मीणा ने गोतौड निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अवधेश सिंह राजावत को यूथ कांग्रेस कमेटी में टोंक सवाई माधोपुर लोक सभा क्षेत्र के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...