एलईडी चोरी के मामले में पांचवां भी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर | मानटाउनथाना पुलिस ने एलईडी चोरी के मामले में पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 23 फरवरी तक जेसी के आदेश हुए। थाने के एच.एम. मूलसिंह ने बताया कि थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने हेमराज पुत्र हनुमान निवासी रामड़ी को खैरदा औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इससे पूर्व चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
महिलासे अभद्रता के मामले में गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर | महिलाथाना पुलिस ने महिला से अभद्रता के मामले में रणजीत सिंह उर्फ रवि पुत्र दुर्गासिंह निवासी जटवाड़ा को गिरफ्तार किया है। थाने के एएसआई कमल सिंह द्वारा इसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।