बंबोरी चौराहे पर आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
सवाई माधोपुर | खेरदाक्षेत्र से गुजर रहे कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बंबोरी चौराहे पर वाहनों की तेज गति आए दिन दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही हैं। चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से खास तौर से पैदल राहगीर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे बंबोरी चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर वे कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।