पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच लाख बच्चों को करेंगे कृमि मुक्त

पांच लाख बच्चों को करेंगे कृमि मुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

हरबच्चे को कृमि मुक्त करने की सोच के साथ 10 फरवरी को नेशनल डीवार्मिंग डे मनाया जाएगा।

चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय, आयुर्वेद विभाग, स्काउट, सर्व शिक्षा अभियान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड, नेहरू युवा केंद्र निजी स्कूलों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को नजदीकी सरकारी, निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलबेंडाजोल गोली का सेवन करवाया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत राज्य में लगभग 2.5 करोड़ बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 5 लाख बच्चों को जिले में लक्षित किया गया है। सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलबेंडाजोल सिरप टेबलेट पहुंचा दी गई है जिन स्थानों पर दवा नहीं पहुंची है वहां पहुंचाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी के विभागों के सहयोग से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सामग्री आईईसी सामग्री उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। 1 से 2 साल तक के बच्चों को 200 मिग्रा, 2 से 6 साल तक के बच्चों को 400 मिग्रा की गोली पीसकर 6 से 19 साल तक के बच्चों को 400 मिग्रा, की गोली खिलाई जाएगी।

डॉ. गिरीश द्विवेदी प्रोजेक्ट डायरेक्टर, परिवार कल्याण ने नेशनल डीवार्मिंग डे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भाड़ौती, मलारना, सूरवाल अजनोटी के स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया वहां की तैयारियों का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...