35 लोगों को इलाज के लिए चुना, नशा मुक्ति शिविर का शुभारंभ
सवाई माधोपुर|स्वास्थ्य विभागआबकारी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय सामान्य चिकित्सालय के स्थित धर्मशाला में मंगलवार को चिकित्सा विभाग की ओर से नया सवेरा नशा मुक्ति शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नियमित रूप से नशे की लत से परेशान व्यक्ति की नशे से छुटकारा मिलने के बाद ही उनका नया सवेरा होगा। नशा मुक्ति के बाद ही उन्हें नई जिंदगी मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ. महेश माहेश्वरी, मनोचिकित्सक केजी लखेरा सहित कई विशेषज्ञों द्वारा नशे से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशे की लत से मुक्त होने के कई प्रकार के तरीके बताए। शिविर में नियमित रूप से नशा से लत से परेशान करीब 35 लोगों को नशा मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में भोजन, आवास एवं दवाइयां की व्यवस्थाएं भी की गई है। शिविर का 16 फरवरी को समापन होगा। शिविर में डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. कालूराम मीना, डॉ. विजय शंकर, डॉ. रमेश दहिया एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जिलावेट लिफ्टिंग टीम ने जीते पदक
सवाईमाधोपुर|सीकर मेंआयोजित राज्य यूथ एवं जूनियर प्रतियोगिता में जिला वेट लिफ्टिंग टीम ने पदक जीते। संघ के मानद सचिव गणेश गोयल ने बताया कि जिले के गोलू उपाध्याय ने रजत एवं दुश्यंत तथा विकी ने कांस्य पदक जीता। जिला वेट लिफि्टिंग संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ने टीम खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।
मीनासमाज की बैठक 14 को
चौथका बरवाड़ा|कस्बे मेंस्थित मीना समाज की धर्मशाला में मीना समाज की बैठक 14 फरवरी को होगी। समाज के अध्यक्ष गोपीलाल मीना ने बताया की बैठक में मीना समाज की धर्मशाला समिति के चुनाव होंगे। साथ ही सामाजिक स्थिति पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
भामाशाहकार्ड लेने के लिए लगी भीड़
मलारनाडूंगर|ग्राम पंचायतक्षेत्र के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को भामाशाह कार्ड लेने वाले ग्रामीणों की भीड लगी रही। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा सोमवार से भामाशाह कार्ड वितरण करने का काम प्रारम्भ किया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर ग्रामीण अटल सेवा केन्द्र पर पहुंच गए। बाहर क्रमांक की सूची पर अपना क्रमांक देख कार्ड प्राप्त कर रहे थे। सूची देखने वालों की नोटिस बोर्ड के सामने भीड़ लगी हुई थी।