पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनास में रपट बने तो खुल सकता है जयपुर के लिए सीधा मार्ग

बनास में रपट बने तो खुल सकता है जयपुर के लिए सीधा मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जयपुर से सीधा जोड़ने के लिए झोपड़ा एवं राठोद के बीच बनास में रपट निर्माण करवाया जाए। इस संबंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर इसे करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि भगवतगढ़ सहित आसपास की कई पंचायतों के लोगों को जयपुर जाने के लिए लंबा रास्ता तय कर जाना पड़ता है। यदि झोपड़ा से राठौद के बीच बनास पर रपट बन जाए तो लोगों को सीधा एवं सुगम मार्ग मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि भगवतगढ़ से झोपड़ा तक पक्की सड़क बनी हुई है। वहीं राठोद से पीपलवाड़ा होते हुए निवाई हाइवे तक सड़क बनी है। ऐसे में रपट एवं एक किमी सड़क बनने से नया मार्ग मिलना तय है। इस मार्ग के खुलने पर जहां से सवाई माधोपुर से जयपुर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं हाइवे से ट्रैफिक का दबाव भी कम किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने पूर्व में इस संबंध में कई बार सांसद एवं विधायकों को भी अवगत कराया था, लेकिन तत्कालीन सांसद ने भगवतगढ़ को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड़ से सीधे शिवाड़ होकर निवाई से जोड़ने का आश्वासन दिया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने सीधे एवं वैकल्पिक मार्ग से रपट का निर्माण करवाकर लोगों को सीधे जयपुर से जोड़ने की सौगात देने की मांग की है।