छत से गिरकर मौत
शिवाड़ | कस्बेके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर सोमवार रात छत से गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रामकेश पुत्र देवकरण गुर्जर (25) निवासी जाजेड़ा मामा के लड़के से मिलने शिवाड़ आया था। मामा का लड़का दूसरी मंजिल पर किराए से रहता था। रामकेश रात को शौच के लिए जा रहा था। छत पर बनी सुरक्षा दीवार अधिक ऊंची नहीं होने से उसका बैलेंस नहीं बना तथा वह नीचे गिर गया। उसके गिरने का पता मंगलवार को सुबह 5 बजे राहगीर निकले तब लगा। लोगों ने पुलिस 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत पाया।
ट्रककी टक्कर से युवक घायल, जयपुर रेफर
सवाई माधोपुर | बजरियासे शहर की ओर आते हुए एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे सामान्य चिकित्सालय के डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते जयपुर रेफर कर दिया। दोपहर 1:30 शहर निवासी अबु बकर पुत्र अब्दुल गफूर बाइक से सवाई माधोपुर शहर की ओर जा रहा था। रणथंभौर सर्किल के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवार के हाथों को कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना एंबुलेंस को दी तथा उसे सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया, लेकिन हाथ के गंभीर कुचल जाने तथा युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजन घायल युवक को एसएमएस अस्पताल जयपुर लेकर गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।