पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के कार्यक्रम

आज के कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों के मामले में गिरफ्तार (सवाई माधोपुर) | मानटाउनथाना पुलिस ने मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में दोंदरी निवासी वसीम खां, आसिफ खां और अंट्या खां उर्फ इंसाफ को गिरफ्तार किया है। थाने के एचएम ने बताया कि इसी गांव के जितेंद्र पुत्र गोपीलाल रैगर ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी प्रकार खंडार थाना पुलिस ने बोहना निवासी रामजीत पुत्र हजारी, कमलेश पुत्र कल्याण और रामकिशन पुत्र शंकर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ इसी गांव के कमलेश मीणा ने जमीन पर कब्जा कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था।

झगड़ाकरते गिरफ्तार : मानटाउनथाना पुलिस ने जीणापुर निवासी रामेश्वर पुत्र हरिशंकर मीणा को परिवादी हरिमोहन से थाने में झगड़ा करते गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में करेला निवासी राजेंद्र पुत्र रामदयाल, भागचंद पुत्र माधोलाल और श्योकरण पुत्र माधोलाल को थाने में आपस में झगड़ा करते गिरफ्तार किया है।