- Hindi News
- चौथ का बरवाड़ा| जयपुर सवाईमाधोपुर रेलमार्ग पर रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने
चौथ का बरवाड़ा| जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलमार्ग पर रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने
चौथ का बरवाड़ा| जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलमार्ग पर रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने को लेकर इन दिनों दैनिक रेल यात्रियों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए दैनिक यात्रियों ने मंगलवार को रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा तथा जयपुर-सवाई माधोपुर के बीच शटल ट्रेन चलाने की मांग की। ज्ञापन में यात्रियों ने बताया कि जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच सुबह शाम को एक-एक ट्रेन संचालित है तथा यात्रियों का भार अधिक होने के कारण कई ट्रेनों में पैर रखने की जगह भी नहीं होती है। ऐसे में इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जयपुर-सवाई माधोपुर रेलमार्ग पर सुविधाएं बढ़ाएं