पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह में ही टूट गया चार लाख की सीसी रोड

तीन माह में ही टूट गया चार लाख की सीसी रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडार | कस्बेमें ग्राम पंचायत द्वारा एसएफसी योजना के तहत करीब चार लाख रुपए खर्च कर बनाई गई सीसी तीन माह में ही टूट गई। सवाई माधोपुर रोड़ से श्मशान घाट बड़े तालाब की ओर बनाया गया सीसी रोड़ के तीन माह में ही टूटने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा घटिया निर्माण करवाया गया है, जिससे यह रोड़ इतनी जल्दी ही टूट गया है। वहीं ग्राम पंचायत प्रशासन का इस मामले में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के संचालन से सीसी सड़क के टूटने की बात कह रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत ने तीन माह पूर्व इस सीसी रोड का निर्माण करवाया गया था। सीसी सड़क के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाने के कारण यह सड़क दरक गई है। जिससे सरकार के लाखों रुपए खर्च हो जाने के बाद भी इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पिछले दिनों सब्जी मंडी से तहसील कार्यालय तक बनाए गए सीसी रोड़ की भी गिट्टियां उखड़ना शुरू हो गई है। वहीं बद्रीनाथ मंदिर के पास वाला सीसी रोड़ भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत समिति क्षेत्र में अधिकतर सीसी रोड़ बिना बोल्डर डाले ही बनाए गए हैंै, जिससे वह अधिक समय तक नहीं चल पा रहे है।

शिकायतोंपर की जाए कार्रवाई : ग्रामीणोंने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत गोठ बिहारी, नायपुर, कोसरा सहित कई ग्राम पंचायतों में सीसी रोड़ के घटिया निर्माण की शिकायत प्रशासन से की गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पंचायत समिति खंडार क्षेत्र में पिछले दिनों बनाए गए सभी सीसी रोड़ों की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

पंचायत खंडार के सचिव प्रमचंद का कहना है कि इस सीसी रोड़ का निर्माण गुणवत्तापूर्ण किया गया है। ओवरलोड वाहनों से यह टूट रहा है। अनियमितता के आरोप निराधार है।