पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेताओं को बांटे पुरस्कार

विजेताओं को बांटे पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय पर चल रही 59वीं राज्य स्तरीय 17वर्षीय छात्रा वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को राबाउमावि मानटाउन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सवाई सिंह गोदारा, अध्यक्षता एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वयंसेवी शिक्षण संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

समापन के अवसर पर विजेता अजमेर तथा उपविजेता सीकर एवं तृतीय स्थान पर रही टोंक की टीम को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेलों के माध्यम से विजेता टीमें राज्य का नाम देश में रोशन करें, वहीं पराजित टीमें हार से निराश होते हुए आगे की तैयारी में जुटें। इस मौके पर जिशिअ माध्यमिक सुभाष शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता संयोजक मिथलेश शर्मा ने सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।

कबड‌्‌डीऔर खो-खो में खेड़ा बना सिरमौर

बौंली| राजकीयप्राथमिक विद्यालय सरवरी में आयोजित 29वीं पंचायत समिति स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्र पखाला का राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेडा विजेता एवं केंद्र पनियाला का राप्रावि पनियाला उप विजेता रहा। खो-खो में भी केंद्र पखाला का राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेडा विजेता एवं केंद्र पनियाला के अंतर्गत राप्रावि पनियाला उप विजेता रहा। पचास, एक सौ मीटर दौड़ एवं चार गुणा एक सौ मीटर रिलेदौड में भी केंद्र पखाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेडा विजेता एवं केंद्र पनियाला रा राप्रावि पनियाला उप विजेता रहा। ऊंची कूद में केंद्र हनुमतपुरा का राप्रावि खिरखड़ी विजेता एवं राप्रावि पनियाला उप विजेता, लंबी कूद में पनियाला विजेता एवं खेडा उपविजेता, जिमनास्टिक में खेडा विजेता एवं पनियाला उपविजेता रहा।

बैडमिंटनप्रतियोगिता 19 से

सवाई माधोपुर | अग्रसेनजयंती के अवसर पर शहर सवाई माधोपुर में अग्रवाल समाज समिति की ओर से 19 से 24 सितंबर तक 13 से 21 वर्ष के बालक बालिकाओं की बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ्रवक्ता अंकित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता अग्रवाल शिक्षण संस्थान में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बालक बालिकाएं फार्म भर सकते है।