डेढ़ माह बाद भी नहीं चली बस
भगवतगढ़| कस्बेसहित आसपास के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक की यात्रा सुगम बनाने के लिए ग्रामीण परिवहन की रोडवेज बस सेवा का संचालन सात अगस्त से शुरू किया जाना था। लेकिन डेढ़ माह बाद भी बस नहीं चलने से लोगों को इस सुविधा के मिलने में संदेह होने लगा है। ग्रामीणों के आग्रह पर इसे शुरू करने का भरोसा दिया गया, लेकिन इसका उद्घाटन की तिथि सात अगस्त घोषित होने के बाद से एक बार भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने विधायक, रोडवेज डिपो प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर भगवतगढ़ सहित आसपास के गांवों में परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कस्बे से सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा मार्ग पर ग्रामीण परिवहन की रोडवेज बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की है।