- Hindi News
- भामाशाह योजना में त्रुटिरहित कार्ड बनाएं : संभागीय आयुक्त
भामाशाह योजना में त्रुटिरहित कार्ड बनाएं : संभागीय आयुक्त
मांडवला में शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों कर्मचारियों को दिए निर्देश
भास्करन्यूज. सायला/बालवाड़ा
जोधपुर के संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा ने शनिवार को पंचायत समिति क्षेत्र के मांडवला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित भामाशाह योजना के शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु से योजना के तहत पंजीयन हुए परिवारों की जानकारी ली। वासु ने बताया कि भामाशाह शिविरों में अब तक 1099 परिवारों का पंजीयन हो चुका है। गेरा ने योजना के तहत पेंशन, खाद्य सुरक्षा के सत्यापन एवं राशन कार्डों में त्रुटि सुधार की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने उपस्थित लोगों से राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भामाशाह योजना में शत प्रतिशत त्रुटिरहित कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस मौके अतिरिक्त कलक्टर आशाराम डूडी, प्रधान रामप्रकाश चौधरी, जालोर उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज, तहसीलदार अर्जुनदान देथा, विकास अधिकारी कुलवंत कालमा, एबीईईओ मनरूपाराम चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी पोकाराम सोलंकी, सरपंच वल्लभ कंवर, ग्रामसेवक साबिर मोहम्मद, दलाराम घांची सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
मंदिर में किए दर्शन
भामाशाहयोजना में निरीक्षण के लिए आए संभागीय आयुक्त गेरा ने मांडवला के प्रसिद्ध जहाज मंदिर जिन कांति सागर सूरीश्वर महाराज के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के ट्रस्टी यू.सी. जैन ने गेरा का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
गंभीरता से करें कार्य
भामाशाहशिविर में लगी विभिन्न पंजीयन स्टॉल्स का भी संभागीय आयुक्त ने अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने पंजीयन करने, आवेदन जमा करने एवं सत्यापकों से बात की तथा उनको गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
बालवाड़ा. मांडवलामें भामाशाह योजना शिविर का निरीक्षण करते संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा।