- Hindi News
- नवोदय प्रवेश परीक्षा में मास्क लगा बच्चों ने दी परीक्षा
नवोदय प्रवेश परीक्षा में मास्क लगा बच्चों ने दी परीक्षा
कस्बे सहित क्षेत्र में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई,जिसमें स्वाइन फ्लू के खौफ से बच्चों ने मुंह पर मास्क लगा परीक्षा दी परीक्षा केंद्र रामसीन में 2,बुगंाव में 1,मांडोली में 1,चांदुर में 1 तथा भरूड़ी के एक केन्द्र पर परीक्षा आयोजित की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के केन्द्राधीक्षक सुखाराम ने बताया कि इस केन्द्र पर कुल 473 परीक्षार्थी थे जिसमें से 104 अनुपस्थित रहे। इसी तरह आदर्श विद्या मंदिर में कुल 200 परीक्षार्थी में से 77 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बूगांव में 175 परीक्षार्थी में से 15 छात्र अनुपस्थित थे।
परीक्षामें रहा स्वाइन फ्लू का खौफ : प्रवेशपरीक्षा देने आए अधिकांश बच्चों ने स्वाइन फ्लू के खौफ से मुंह पर मास्क लगा परीक्षा दी। अभिभावक नजीर खां ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का डर हैं,यह वायरल से फैलता हैं ऐसे में बच्चों की हिफाजत को लेकर उसे मास्क पहना परीक्षा दिलवाने लाया।
कमपड़ गए कमरे परीक्षार्थियों को बिठाया बरामदे में : रामसीनतथा बूगांव में कुल 473 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देने आए,केंद्र पर कमरे कम होने की वजह से परीक्षार्थियों ने बरामदे में धूप में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
चितलवाना| चितलवानापंचायत समिति के कुल तीन केंद्रों पर शनिवार सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ,परीक्षा मे कुल सौ प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के दौरान ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितलवाना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपासियों की ढाणी, रणोदर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सिवाड़ा चौहान सहितकुल तीन केंद्रों पर 657 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चितलवाना बीईईओ ने बताया कि शनिवार को आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा के दौरान 730 अभ्यर्थियों में से 73 विद्यार्थी अनुपस्थित थे।
सायला| उपखंडमुख्यालय पर शनिवार को दो परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। राउमावि केंद्राधीक्षक रेवाशंकर गर्ग ने बताया कि पंजीकृत 390 में से 368 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि राबाउमावि के केंद्राधीक्षक खंगाराराम जीनगर ने बताया कि 310 में 248 ने परीक्षा दी।
परीक्षा के दौरान बीईईओ मनरूपाराम चौधरी ने निरीक्षण किया।
नवोदयचयन परीक्षा आयोजित : आहोर| कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर में शनिवार को जवाहर नवोदय चयन परीक्षा आयोजित हुई। नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य प्रतापाराम गर्ग ने बताया कि आहोर ब्लॉक में दो सेंटर थे जिसमें उच्च माध्यमिक स्कूल में 292 छात्र-छात्राओं में से 9 छात्र अनुपस्थित थे। दूसरे सेंटर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 239 छात्र-छात्राओं में से 23 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थी।
रामसीन. स्वाइन फ्लू के भय से कुछ अभिभावक अपने बच्चों को मास्क पहनाकर परीक्षा के लिए लेकर पहुुुंचे।