- Hindi News
- स्टेट ओपन परीक्षा 29 से, प्रवेश पत्र मिलने शुरू
स्टेट ओपन परीक्षा 29 से, प्रवेश पत्र मिलने शुरू
सायला. राजस्थानस्टेट ओपन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर स्थानीय नोडल केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य सत्यवीरसिंह ने बताया कि माध्यमिक उच्च माध्यमिक कक्षाओं के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र स्थानीय परीक्षा प्रभारी प्रवीण शर्मा से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र विद्यालय समय में वितरित किए जाएंगे।