शिक्षक संघ प्रगतिशील ने दी सहायता राशि
सायला. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से संघ के कल्याण कोष से पोषाणा निवासी रमेश कुमार के परिजनों को 11 हजार रुपए की सहायता राशि सौंपी गई। संघ के उपशाखा मंत्री सुमेरसिंह कालेवा ने बताया कि सहायता राशि उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु के हाथों से दिलवाई। इस दौरान संघ सायला उपशाखा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, वरिष्ठ सदस्य हबताराम, लुम्बाराम, सुनील कुमार गुप्ता, अशोक यादव मौजूद थे।