- Hindi News
- जालोर सायला में पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण आज
जालोर सायला में पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण आज
जालोर | जालोरविधानसभा क्षेत्र में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जालोर सायला में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीएलओ एवं सुपरवाईजर भाग लेंगे। जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) हरफूल पंकज ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जालोर विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 24 सितंबर बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत सायला क्षेत्र के भाग संख्या 1 से 90 तक के बीएलओ सुपरवाईजर सवेरे 9.30 बजे से 12 बजे तक सायला पंचायत समिति के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनर भंवरसिंह बालावत विजयसिंह राजपुरोहित द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार जालोर क्षेत्र में भी 24 सितम्बर को सवेरे 9.30 बजे से 12 बजे तक भाग संख्या 91 से 210 तक के समस्त बीएलओ सुपरवाईजर जालोर पंचायत समिति सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनर साबीर अली हनीफ मोहम्मद द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जालोर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 1 से 210 तक के जालोर सायला क्षेत्र के समस्त बीएलओ समस्त बीएलओ सुपरवाईजरों को निर्देशित किया हैं कि वे उक्त प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्घ चुनाव के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।