- Hindi News
- सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइनें अब होगी शिफ्ट
सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइनें अब होगी शिफ्ट
जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही है उनकी सूची शिक्षा विभाग बनाकर डिस्काॅम को सौंपेगा
भास्करन्यूज | जालोर
सरकारीस्कूलों के ऊपर से गुजरने वाले हाइटेंशन लाइन के तार से होने वाले संभावित हादसों को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर की स्कूलों से ऐसी लाइनों का जल्द ही हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर डिस्कॉम को सौंपी जाएगी इसके बाद इन्हें हटाने की कार्यवाही होगी। हालांकि अभी तक जिले में ऐसे कितने स्कूल है इसकी विभाग के पास कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है, मगर जल्द ही विभाग इसकी सूचना एकत्रित करेगा। खास बात यह है कि इस तरह से विद्यालय के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों से संभावित हादसों की संभावनाओं को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से कई बार डिस्कॉम को अवगत करवाया जा चुका है, मगर तारों को हटाने की कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है।
जुटाएंगे जानकारी
^इसतरह के स्कूलों की जानकारी जुटाई जाएगी। सप्ताहभर में रिपोर्ट बनाकर डिस्कॉम के अधिकारियों को भेज दी जाएगी। इसके बाद डिस्कॉम की ओर से लाइन शिफ्टिंग का कार्य होगा। -मधुसूदन बागरानी, डीईओप्राशि, जालोर
हटवाए जाएंगे तार
^स्कूलोंके ऊपर से गुजर रहेतारों को हटवाया जाना है। जिले में इस तरह के कितने विद्यालय है इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन केशवना स्कूल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को एंगल लगाकर दूर कर दिया गया है। इस तरह की और जानकारी मिलने पर डिस्कॉम से संपर्क कर बिजली के तारों को हटवाया जाएगा। जयनारायणद्विवेदी, डीईओमाध्यमिक, जालोर
हो सकता है हादसा
^हमारीस्कूल परिसर के बीचों बीच से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। हादसे की आशंका के चलते हमने लिखित मेें डिस्कॉम के सायला एवं जालोर कार्यालय को अवगत करवाने के साथ शिक्षा विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं। -राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक,रामावि दूदवा
^स्कूलके मुख्य गेट पर खड़े नीम के वृक्षों को छूते हुए बिजली तार गुजरते हैं। तार इस तरह उलझे हुए हैं कि पेड़ में कभी भी करंट प्रवाहित होकर हादसा हो सकता है। इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -बाबू खां, कार्यावाहकप्रधानाध्यापक, रामावि ओटवाला
केस-3 कवराड़ाग्राम पंचायत के अंतर्गत मानपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथम