उचित कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
ग्रामपंचायत नरसाणा स्थित मुडी नरसाणा गांव में आवासीय योजना के तहत शौचालय निर्माण के रुपए देने में ग्रामसेवक द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि सायला पंचायत समिति स्थित ग्राम पंचायत नरसाणा के मुडी नरसाणा गांव में राज्य सरकार की आवासीय योजना के तहत बीपीएल परिवारों को शौचालय निर्माण की राशि आवंटित हुई थी, लेकिन ग्राम पंचायत नरसाणा के ग्रामसेवक ने राशि में कटौती कर बीपीएल परिवारों को दी। ज्ञापन में समस्या समाधान की मांग की गई है।