पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने अधिकारों को पहचानें महिला शिक्षक: दहिया

अपने अधिकारों को पहचानें महिला शिक्षक: दहिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में सोमवार को अध्यापिका मंच ब्लॉक सायला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच की संयोजक श्रीमती मीना दहिया ने अध्यापिकाओं के अधिकारों के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों को पहचानने की आवश्यकता है। सर्व शिक्षा के आरपी नेमाराम चौधरी ने अध्यापिकाओं को मिलने वाले अवकाशों तथा छनगलाल जीनगर ने रीडिंग कैम्पेन की जानकारी दी। वहीं आरपी गणपतसिंह ने शिक्षक मूल्यांकन के बारे में बताया। बैठक में अध्यापिका मंच के प्रभारी अर्जुन भारती ने मंच के उद्देश्य कार्य प्रणाली के बारे में समझाया। इस दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 69 अध्यापिका मौजूद थीं।

सुशीलाबनीं संयोजक

अध्यापिकामंच की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यापिका सुशीला को संयोजक बनाया गया, जबकि भारती शाक्य को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।