शिविर में पहले दिन ही परेशान रहे लोग
भामाशाहों के सहयोग से मिलेगी विकास को गति : मेघवाल
कस्बेके माली समाज रोड पर सोमवार को क्षेत्र के 90 आंगनवाड़ी केंद्रों को समारोह पूर्वक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि भामाशाह की ओर से वितरित किया गया सामान आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूती प्रदान करेगा। भामाशाहों को ऐसे ही अवसर पर आगे आकर सहयोग प्रदान करना होगा तभी गांवों का विकास हो पाएगा। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका मानदेय बढ़ाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही। समारोह के अध्यक्ष जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर ही बच्चे काफी सीखते हैं, जिससे उनका विकास होता है।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मनोयोग से अपना कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने भामाशाह के कार्य की सराहना भी की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति के प्रधान रामप्रकाश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भामाशाहों के सहयोग की आवश्यकता है। उनके सहयोग से ही गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। महिला बाल विकास विभाग के सोमेश्वर देवड़ा ने आभार जताया। इस दौरान भामाशाह दाडमचंद पुत्र भंवरलाल जैन सुराणा की ओर से अतिथियों के हाथों 90 आंगनबाड़ी केंद्रों को एक बक्सा, एक भगोना, चम्मच, बीस प्लेट, दो गिलास, जाजम पानी का कैन भेंट किया गया। इस अवसर पर अमृतलाल जैन, नरेन्द्र कुमार कबदी, शिवराज जैन, उपसरपंच मांगीलाल फोलामुथा, महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन अशोकसिंह राजपुरोहित, शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश रावल, गौतम जैन, मंगलसिंह दहिया, पर्यवेक्षक ज्योति पाटीदर, सरिता सक्सेना, केराराम चौधरी, सुरजपालसिंह सुराणा, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सुखदेवसिंह चारण सहित कई लोग मौजूद थे।
आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री वितरित करते अतिथि।
सायला. कस्बेमें आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री वितरित कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।