विधायक ने किया शिलान्यास
सायला. क्षेत्रके राउमावि पाथेड़ी के खेल मैदान में सोमवार को विधायक अमृता मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में दो कमरों का शिलान्यास किया गया। विधायक कोष से खेल मैदान में तेरह लाख की लागत से दो कमरों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी संजयकुमार वासु ने की, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते प्रधान रामप्रकाश चौधरी, उप प्रधान नरपतसिंह तिलोड़ा, वरदसिंह पांथेड़ी एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी उपस्थित थे। इस मौके प्रधानाचार्य कमलेश अग्रवाल, सरपंच वागाराम, ग्राम सेवक जसवंतसिंह बालावत सहित ग्रामीण मौजूद थे।