पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला में प्रवेश से पहले होगी गायों की पूजा

गोशाला में प्रवेश से पहले होगी गायों की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में 26 सितंबर को श्रीराधा-कृष्ण गोशाला के शुभारंभ का लिया निर्णय

भास्करन्यूज | सायला

कस्बेके डिंगयाली मार्ग पर नवनिर्मित श्रीराधा-कृष्ण गौशाला के शुभारंभ को लेकर रविवार को वालेरा महंत आशाभारती महाराज एवं सायला महंत गंगाभारती महाराज के सान्निध्य में ग्रामीणों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

समिति के कोषाध्यक्ष ताराचंद माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आगामी नवरात्रि में 26 सितम्बर को गोशाला का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। गोशाला में शुभारंभ पर गायों की विधिवत पूजा उनको प्रवेश कराया जाएगा। वहीं पूर्व संध्या पर 25 सितम्बर को गोशाला परिसर में विशाल भक्ति संध्या भी होगी। बैठक में प्रत्येक घर से सहयोग राशि लेने तथा गोशाला की आजीवन सदस्यता शुल्क 11 हजार रुपए निर्धारित किया गया। इस अवसर पर गोशाला समिति के अध्यक्ष भूराराम पुरोहित, मानसिंह दहिया, जयदीपसिंह चौहान, जबरसिंह चौहान, किराणा व्यापार संघ के अध्यक्ष मांगीलाल लूंकड़, गौतम जैन, मोमतराज राजपुरोहित, कालूराम राजपुरोहित, लुकाराम राजपुरोहित, मंगलसिंह, परबतसिंह दहिया, करनाराम, लुम्बाराम माली, जवानमल, छोगालाल सुथार, नेहरू सुथार, भंवरलाल सोनी, नैनमल लखारा, नैनसिंह चौहान, जुगलकिशोर अग्रवाल, रेवाराम घांची, पदमाराम, भैराराम चौधरी, किशन भारती, शांतिलाल दवे, नरपत रावल, मांगाराम चौधरी, कुयाराम देवासी सहित समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं व्यापारी उपस्थित थे।