- Hindi News
- सायला में परमिट की शर्तों का उल्लंघन, ट्रक सीज
सायला में परमिट की शर्तों का उल्लंघन, ट्रक सीज
सायला. कस्बेमें शनिवार रात को सायला पुलिस ने परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक वाहन को सीज किया है। पुलिस के अनुसार बागोड़ा निवासी शकूर खां पुत्र मूसे खां ट्रक में बिना परमिट के भैंसें भरकर परिवहन कर रहा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर ओटवाला रोड पर सीज कर थाने लाया गया। वहीं ट्रक में से भैंसों को मालिक को सुपुर्द किया।