- Hindi News
- सत्र शुरू हुए तीन माह गुजरे, अंग्रेजी का एक भी कालांश नहीं लगा
सत्र शुरू हुए तीन माह गुजरे, अंग्रेजी का एक भी कालांश नहीं लगा
आपकोयह सुनने में भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सायला के एक सरकारी स्कूल की हकीकत है। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय का विषयाध्यापक नहीं होने के कारण कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक पाठ भी नहीं पढ़ाया जा सका है, जबकि सत्र शुरू हुए तीन महीने होने को है। विद्यार्थियों का कहना है कि बिना अध्ययन करवाए उनका पहला टेस्ट ले लिया गया है तथा दूसरा टेस्ट लेने की तैयारी है। इधर, स्कूल प्रबंधन ने अध्ययन नहीं करवाने की बात स्वीकारी है। हालांकि उन्होंने विषय अध्यापक तथा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की बात कही है। दरअसल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी के विषय व्याख्याता रामकुमार वर्मा कार्यरत थे, उनके सेवानिवृत्त होने के बाद गत सत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की थी। जिससे अंग्रेजी विषय में शिक्षण कार्य हुआ था, लेकिन नवीन सत्र सत्र 2014 में ना तो शिक्षा विभाग ने विषय अध्यापक लगाया और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। जिसके कारण जुलाई से सितम्बर तक तीन माह में कक्षा 9 से 12 तक में एक दिन भी अंग्रेजी विषय में अध्ययन नहीं हुआ है। विद्यार्थियों की मानें तो कक्षाओं में अंग्रेजी की किताब तक नहीं खुलवाई गई है। ऐसे में बिना अध्ययन करवाए पहला टेस्ट ले लिया गया तथा अक्टूबर माह में दूसरा टेस्ट लेने की तैयारी है। जिससे विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में है। साथ ही स्कूल प्रबंधन तथा शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी है।
सायला. उपखंडमुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय।
दूसरा टेस्ट भी नजदीक
विद्यार्थियोंकी मानें तो स्कूल प्रशासन ने चारों कक्षाओं 9 से 12 तक में बिना अध्ययन करवाए पहला टेस्ट लिया, जबकि दूसरा टेस्ट अक्टूबर माह में होने वाला है। जिससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है तथा परिणाम बिगड़ने की भी आशंका है। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है।
^ विद्यालय में अंग्रेजी विषय का व्याख्याता नहीं है और ना ही वरिष्ठ अध्यापक है। जिस कारण अंग्रेजी विषय में अध्ययन नहीं हो रहा है। इसको लेकर मैंने डीईओ साहब को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक प्रतिनियुक्ति नहीं हो पाई है। -सत्यवीरसिंह,प्रधानाचार्य,राउमावि, सायला
^ जिला स्तर पर तो पर्याप्त स्टाफ लगा दिया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्ष