घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज
सायला | पुलिसथाने में घर में घुसकर मारपीट करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार तिलोड़ा निवासी उम्मेदसिंह पुत्र नरपतसिंह राजपूत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि शनिवार सवेरे अपने घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव का ही नारायणसिंह राजपूत हाथ में लोहे का पाइप लेकर आया तथा गाली गलौज कर मारपीट की। इसी तरह तिलोड़ा निवासी जगतसिंह पुत्र जालमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि शनिवार रात 9.30 बजे नारायणसिंह पुत्र अभयसिंह, नरेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह अपने साथियों के साथ बोलेरो जीप लेकर उसके घर पर आए तथा लाठियों से मारपीट की।
इसी प्रकार तिलोड़ा निवासी नरेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव में गरबा देखने जा रहा था। इस दौरान जगतसिंह महेंद्रसिंह पुत्र जालमसिंह, उत्तमसिंह पुत्र उदयसिंह ने उसकी गाड़ी रुकवाकर शराब के पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की।