176 किसानों के ऋण स्वीकृत
सायला. कस्बेके पंचायत समिति सभागार में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक आर.सी. शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु थे। शिविर में महाप्रबंधक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास में ग्रामीण बैंक का विशेष योगदान है। उन्होंने बैंक की वर्तमान में संचालित शाखाओं एवं कुल व्यवसाय की जानकारी भी दी। उपखंड अधिकारी वासु ने किसानों को ऋण का सदुपयोग करने और उसका समय पर भुगतान करने की बात कही। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पी.एन. भट्ट ने जिले की बैंक शाखाओं के व्यापार की समीक्षा की। शिविर में 11 शाखाओं के 176 कृषकों को 9.36 करोड़ की ऋण स्वीकृति जारी की गई तथा रुपे एटीएम कार्ड वितरित किए गए। अंत में सायला मरुधरा बैंक के प्रबंधक बी.सी. जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।