- Hindi News
- \"सांचो कैवाय मां रो धाम\' सीडी का विमोचन
\"सांचो कैवाय मां रो धाम\' सीडी का विमोचन
सायला. निकटवर्तीबावतरा में दहिया राजवंश की कुलदेवी कैवाय माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कैवाय माता पर निर्मित वीडियो सीडी का गोल महंत रावतभारती महाराज ने विमोचन किया। सीडी में सांचो कैवाय माता रो धाम... एवं कैवाय माता री महिमा गाई गई है। विमोचन के दौरान कैवाय माता प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ऊकसिंह दहिया, उपाध्यक्ष नकुलसिंह, पुजारी ओमप्रकाश, ओबसिंह बावतरा, शेरसिंह रामपुरा आदि उपस्थित थे।