सरगरा समाज की कार्यकारिणी गठित
सायला| सरगरासमाज के लोगों की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवाओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अर्जुन सरगरा को अध्यक्ष, गोपाल सरगरा को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को सचिव, बंटाराम को कोषाध्यक्ष, ईश्वर सरगरा को मीडिया प्रभारी, उदाराम को महामंत्री एवं प्रकाश सरगरा को प्रचार मंत्री बनाया गया है।