पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन आवंटन नहीं होने से अटकी जीवाणा पुलिस चौकी

जमीन आवंटन नहीं होने से अटकी जीवाणा पुलिस चौकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र के जीवाणा उप तहसील मुख्यालय पर बजट घोषणा के डेढ़ साल बाद भी जमीन के अभाव में चौकी नहीं लग पाई है। हालांकि प्रशासन की ओर से राज्य सरकार को भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। सायला थाना क्षेत्र बड़ा होने से घटना-दुर्घटनाओं के समय पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं मौजीज लोगों ने जीवाणा में पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। जनभावना एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री की ओर से बजट में जीवाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उप तहसील एवं पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की थी। उप तहसील को तो घोषणा के चार माह में ही शुरू कर दिया, मगर जमीन आवंटन के अभाव में पुलिस चौकी शुरू नहीं हो पाई। सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत ने आबादी भूमि में जमीन उपलब्ध नहीं होने की बात कही थी। जिसके बाद प्रशासन ने गांव में गोचर भूमि पर गैर मुमकिन खसरा 585 पर जमीन चिह्नित कर इसका प्रस्ताव बनाकर कलक्टर को भेजा गया। जिसे कलक्टर ने राज्य सरकार को भिजवाया था, लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद जमीन आवंटित नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस चौकी शुरू नहीं हो रही है।

^जीवाणामें पुलिस चौकी के लिए जमीन गैर मुमकिन गोचर भूमि पर चिह्नित कर प्रस्ताव कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा हुआ है। -संजयवासु, एसडीएम,सायला

^जीवाणा में पुलिस चौकी की आवश्यकता है। अपराध पर अंकुश लगेगा तथा आमजन को राहत मिलेगी। -खेतसिंह,मंडलउपाध्यक्ष, भाजपा