पूर्व उपसरपंच पर हमले के दो गिरफ्तार
सायला | पुलिसथाने में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ हैं। थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सायला निवासी पूर्व उपसरपंच मांगीलाल फोलामुथा पुत्र छोगालाल जैन ने सायला निवासी छैलसिंह, जोगसिंह बाबूसिंह पुत्र जयसिंह जाति रावणा राजपूत एवं दो तीन अन्य लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया हैं। इस मामले में पुलिस ने छैलसिंह एवं जोगसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार किया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।