पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार ने तोड़ी सड़क, वापस दुरुस्त नहीं कराई

ठेकेदार ने तोड़ी सड़क, वापस दुरुस्त नहीं कराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदायविभाग की ओर से कस्बे में पाइप लाइन के दौरान बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क आज तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। नियमानुसार तो यह सड़क उसी ठेकेदार को सही करानी थी, जिसने पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया था। लेकिन ठेकेदार विभाग को शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गौरतलब है कि कस्बे में पाइप लाइन बिछाना प्रस्तावित था। इसको लेकर मंगलवार को संबंधित ठेकेदार ने आनन-फानन में बुलडोजर से सड़क खुदाई कर दी। पाइप लाइन बिछाने के बाद उसने नियमानुसार सड़क भी दुरुस्त नहीं कराई। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई बड़े वाहन भी गांव में नहीं सकते। खुदाई के दौरान ठेकेदार ने बीएसएनएल की ओएफसी लाइन भी काट दी, जिससे काफी देर तक लोगों को बीएसएनएल की सेवाओं से वंचित रहना पड़ा।

ठेकेदार को पाबंद कर सड़क सुधार दी जाएगी

^पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार को हाथों-हाथ सड़क सही करने के लिए पाबंद कर दिया जाएगा। -एस.के. शर्मा, सहायकअभियंता सायला

बालवाड़ा. पाइप लाईन बिछाने के कारण की गई खुदाई में धंसा टैंकर।