भामाशाह कार्ड बनाने को लेकर लगी कतार
बालवाड़ा. मांडवलागांव स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में चल रहे भामाशाह योजना कार्ड शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को नायब तहसीलदार किशनलाल मीणा जालोर, एसडीएम संजयकुमार वासु सायला तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनरूपाराम सायला की उपस्थिति में मांडवला गांव के 815 सहपरिवारों का नामांकन किया कर 135 लोगों का आधार कार्ड के लिए नामांकन किया गया। ग्रामीणों ने कतार में खड़े रहकर नामांकन करवाया।