पंच-सरपंच की लॉटरी 19 को
सायला. पंचायतीराजसंस्थाओं के आम चुनाव का लेकर पंचायत समिति सायला क्षेत्र की पंच-सरपंच की लॉटरी 19 दिसंबर को निकाली जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी संजय कुमार वासु ने बताया कि ग्राम पंचायतों के वार्डों (एकल निर्वाचन क्षेत्र) के आरक्षण तथा सरपंचों के आरक्षण का निर्धारण कर श्रेणीवार आवंटन करने की प्रक्रिया कस्बे के पंचायत समिति हॉल में होगी।