- Hindi News
- संबलन कार्यक्रम के तहत स्कूलों का निरीक्षण
संबलन कार्यक्रम के तहत स्कूलों का निरीक्षण
सायलापंचायत समिति क्षेत्र में बुधवार को संबलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम संजय कुमार वासु ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंवलोज ढाणी का निरीक्षण किया। इसी तरह विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसाणा का निरीक्षण कर निर्देश दिए। बीईईओ मनरूपाराम चौधरी ने राउमावि आलासन का, सर्वशिक्षा आरपी गणपतसिंह ने राउप्रावि दादाल गोलिया, नेमाराम चौधरी ने राप्रावि ककाडी नाडी खेतलावास, छगनलाल जीनगर ने राप्रावि भीमाराम के बेरे के पास देताकलां, महेन्द्रसिंह दहिया ने राउप्रावि फाफरिया नाडा चोंचवा, अर्जुन भारती ने राउप्रावि पुनावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों का अवलोकन कर बच्चो के शैक्षिक स्तर शिक्षण प्रक्रिया के साथ स्कूली गतिविधियों का निरीक्षण कर संबंधित संस्थाप्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए।