प्रशासन ने गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया
उपखंडक्षेत्र के लुम्बा की ढाणी में बुधवार को प्रशासन की ओर से पुलिस की सहायता से गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के अनुसार गांव की गोचर भूमि पर एक व्यक्ति ने बाड़े बना अतिक्रमण कर लिया था। आरोपी के विरुद्ध अतिक्रमण का प्रकरण दर्ज करने के साथ उसे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था,मगर उसने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिस पर बुधवार दोपहर को तहसीलदार जवाहरराम चौधरी और जीवाणा के नायब तहसीलदार रमेश कुमार माली के नेतृत्व में टीम लुम्बा की ढाणी पहुंची तथा जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सायला पुलिस के एएसआई देवाराम मय जाब्ता मौजूद थे।
सायला. सायलाके निकट लुंबा की ढाणी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की चल रही कार्रवाई।