- Hindi News
- महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर 108 दीपक से की आरती
महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर 108 दीपक से की आरती
कस्बेके बड़ी बह्मपुरी में मंगलवार रात श्रीमाली समाज की ओर से श्री महालक्ष्मी माता मंदिर में महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके झांकी निकालने के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। महालक्ष्मी मंदिर परिसर में शाम को श्रीमाली समाज के लोगों ने मंदिर से गाजे-बाजो के साथ माताजी की झांकी निकाली। झांकी में समाज के लोग माताजी के जयघोष करते हुए चल रहे थे। झांकी ब्रह्मपुरी से रवाना होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए निम्बोरानाथ महादेव मंदिर पहुंची। यहां से पुन: रवाना होकर बह्मपुरी पहुंचकर विसर्जित हुई। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 दीपकों की महाआरती की गई। इस दौरान माताजी को प्रसादी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर जयंतीलाल त्रिवेदी, महेश एम. त्रिवेदी, अशोक त्रिवेदी, शांतिलाल दवे, कन्हैयालाल त्रिवेदी, तरूण त्रिवेदी, कौशिक कुमार, जयेश कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रीमाली समाज के लोग उपस्थित थे।
माताजी का किया विशेष शृंगार
महालक्ष्मीमाताजी मंदिर को जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं माताजी की मूर्ति का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में रात को भजन कीर्तन के तहत स्थानीय लोगों ने भजन गाए।