कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
भामाशाहयोजना के तहत होने वाले नामांकन शिविर में व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर राजन विशाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
आवलोज गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में रटूजा, वासण, थलुंड़ा आवलोज के ग्रामीणों का नामांकन करने के लिए शिविर के दूसरे दिन कलेक्टर राजन विशाल, जिला प्रबंधक रमेश विश्नोई जिला भामाशाह अधिकारी महेंद्र चौधरी ने निरक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कलेक्टर ने एसबीबीजे बैंक के अधिकारियों को खातों के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने पेंशनधारी पात्र तथा अपात्र व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेने के साथ खाद्य सुरक्षा के तहत लाभाविंत परिवारों के सत्यापित तथा गैर सत्यापित लोगों की जानकारी ली। ग्राम सेवक को कच्चे तथा पक्के मकानों को लेकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। शिविर के पहले दिन बुधवार को वासण गांव के 240 परिवारों का नामाकंन किया गया। इस मौके विकास अधिकारी कुलवंत कालमा, एसडीएम संजयकुमार वासु सायला, सरपंच केतुदेवी भील, ग्राम सेवक गोविंदसिंह मौजूद थे।
बालवाड़ा. आंवलोज में भामाशाह शिविर में अधिकारियों से जानकारी लेते कलेक्टर।