पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ऑनलाइन होंगी जिले की ग्राम पंचायतें

अब ऑनलाइन होंगी जिले की ग्राम पंचायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑन लाइन होगा सूचनाओं का आदान प्रदान

भास्करन्यूज | सायला

सायलासहित जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल्द ही ट्रिन-ट्रिन की आवाज सुनाई देगी। पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायतों को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है। योजना के तहत जिला परिषदों को सभी ग्राम पंचायतों में टेलीफोन कनेक्शन लगवाने का आदेश दिया है। अधिकारियों की मानें विभाग ने कनेक्शनों के लिए दूर संचार निगम को इंस्टॉलेशन चार्ज भी जमा करवा दिया है तथा कार्य आदेश भी जारी कर दिया है। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो मार्च 2015 तक योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इधर, जालोर जिले में योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अपना कार्य शुरू कर दिया है। विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर टेलीफोन स्थापित करने की जानकारी मांगी है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से कनेक्शनों के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज जमा करवाने के बाद सायला क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में टेलीफोन कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं ब्रॉडबैंड कनेक्शन को लेकर दूर संचार निगम सायला की ओर से केबल बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है। जेटीओ ने बताया कि मार्च 2015 तक सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ दिया जाएगा।

जिले की पंचायतों में टेलीफोन कनेक्शन लगने के बाद सभी पंचायतें ऑन लाइन हो जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार ग्राम पंचायतों में राज्य एवं केंद्र की विभिन्न योजनाओं की ऑन लाइन फिडिंग होगी। इससे सूचनाओं का आदान प्रदान तीव्र गति से होगा। साथ ही राज्य केंद्र के नवीन आदेशों से भी पंचायतें अपडेट रहेंगी।

सायला क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। मार्च 2015 तक सभी सेवा केंद्रों में टेलीफोन लगाकर ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ दिया जाएगा। -आबाद अली, जेटीओ,दूर संचार निगम, सायला

^ग्रामपंचायतों को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसके लिए शीघ्र ही सभी पंचायतों में टेलीफोन कनेक्शन लग जाएगा। ब्रॉडबैंड से ना केवल सूचनाओं का आदान प्रदान होगा। -मनमोहन प्रजापत, अध्यक्ष,राजस्थान ग्रामसवेक संघ, सायला